बड़ाजामदा से नोवामुंडी जाने वाले मुख्य सड़क के पास सुखचैन मोटर समीप खड़े तीन ट्रकों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तीनों ट्रक धू धू कर जलने लगा। इसकी सूचना बड़ाजामदा प्रशासन को दी गई। नोवामुंडी टाटा स्टील की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
यह घटना लगभग 08:30 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार आग लगने का कारण बैटरी से हुई शॉर्ट सर्किट के द्वारा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह तीनों ट्रक लोहानी ट्रांसपोर्ट का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।