सेफ्टिक टेंक हादसे में मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख की सहायता राशि की गई प्रदान

सेफ्टिक टेंक हादसे में मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख की सहायता राशि की गई प्रदान

भरतपुर। नदबई उपखण्ड के गांव नगला मई में सेफ्टिक टेंक की सफाई के दौरान दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने पर जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 10-10 लाख की सहायता प्रदान की गई है। जिला कलक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि नदबई के गांव नगला मई में सेफ्टिक टेंक की सफाई के समय आकाश पुत्र बिज्जो, करण सिंह उर्फ बोली पुत्र टुनिया, भोलूराम पुत्र रोशन की सफ्टिक टैंक में जहरीली गैस होने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख की सहायता जारी की गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीरज मीना एवं उपखंड अधिकारी नदबई गंगाधर मीना द्वारा ग्राम नगला मई में सेफ्टी टैंक हादसे में मृत करण पुत्र टुनिया हरिजन निवासी नगला मई तथा भोलू पुत्र रोशन ब्राह्मण निवासी नगला मई के आश्रित बबली माता करन एवं मीना कुमारी पत्नी भोलू को सीएम रिलीफ फंड से 10 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!