सेवा बने स्वभाव ग्रुप द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Riport By-इरफान मंसूरी

सेवा बने स्वभाव ग्रुप की अध्यक्ष रेशमा खान ने बताया की प्रिंसिपल डॉ. आजरा एजाज मैडम के मार्गदर्शन में प्रभारी प्रिंसिपल मुंजे मैम और उमा पांडिया मैम के निर्देशन में यह ग्रुप कालेज में छात्राओं की बेहतरी के लिए कार्य कर रहा है। इस ग्रुप के माध्यम से महाविद्यालय की पूर्व छात्रा विजेता सूर्यवंशी (सहकारिता विस्तार अधिकारी, सिवनी)एवं उनके जीवनसाथी पंकज सूर्यवंशी ( सब इंस्पेक्टर, सी आई डी, भोपाल) ने गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की हर संभव मदद करने की बात कही। साथ ही परिसर में पौधारोपण कर छात्राओं की मदद करने का संकल्प लिया। अभी हाल ही में इन दोनों ने सादगीपूर्ण तरीके से बिना दहेज, बिना किसी फिजूलखर्ची के भोपाल रजिस्टार ऑफिस से रजिस्टर्ड मैरिज की है एवं शादी में होने वाले फिजूलखर्च को बचाकर आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की शिक्षा के लिए खर्च करने का निर्णय लिया है! कलेक्टर महोदय छिंदवाड़ा द्वारा भी इसकी सराहना की गई! इस हेतु उन्होंने “पंकवि फाउंडेशन” एवम “एकता लाइब्रेरी” की स्थापना की है। महाविद्यालय की सभी छात्राएं और प्राध्यापक गण इस ग्रुप के माध्यम से छात्राओं की मदद कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!