सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया संदीप बंसल का जन्मदिन

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया संदीप बंसल का जन्मदिन

 

—————————————-
कन्नौज (अमित मिश्रा) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद कन्नौज के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जनपद मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में मरीजों को फल दूध बिस्कुट ब्रेड मिष्ठान वितरण कर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया l
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल संदीप बंसल का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ “सेवा संकल्प दिवस “के रूप में मनाया गया जिसके चलते प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला अस्पताल में अनिल कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष सतीश कटियार, आलोक पाल, नगर अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ललइयां सर्राफ, नगर महामंत्री अजीत वर्मा सर्राफ तथा नगर उपाध्यक्ष राधे श्याम पाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने इमरजेन्सी वार्ड, सामान्य वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड अस्पताल में सभी लोगों को फल,दूध,ब्रेड,बिस्कुट, मिष्ठान्न का वितरण किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी को शुभ जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयाँ प्रेषित की गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!