सैपऊ के गुर्जा गांव में सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। हेड कांस्टेबल रामनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पप्पू के पिता ओम प्रकाश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि सोमवार देर शाम के समय गुर्जा निवासी युवक पप्पू पुत्र ओमप्रकाश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी बताया गया है कि शाम के समय पप्पू अपनी समर्सिबल से पैदल अपने घर की तरफ आ रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिसको परिजनों के द्वारा सैपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया था जहां डॉ दीपक गुप्ता ने युवक को मृत घोषित कर दिया था मौत की खबर सुनकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई आज मंगलवार के दिन पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम कराकर सब परिजनों के सुपुर्द कर दिया है
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर
रोहित पाराशर