रिपोर्टर-रोशन यादव
स्थान-बेमेतरा/छत्तीसगढ़
दिनाँक-18-12-2021
स्लग-दत्तात्रेत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पीसीसी सचिव विजय बघेल
ऐंकर- बेमेतरा जिले के मरका बगीचा में गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित भगवान दत्तात्रेय जयंती कार्यक्रम मनाया गया जिसमे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के डायरेक्टर विजय बघेल शामिल हुए एवम मरका बगीचा में भगवान दत्तात्रेत शिव एवम गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली का कामना किये और ग्रामीणों को भवगान दत्तात्रेत जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत के सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी सौरभ निर्वाणी बालकुमारी ध्रुव कैलाश सोनी अश्वनी साहू सहित क्षेत्र के गोस्वामी समाज के प्रतिष्ठित जन मौजूद थे।
जिला संवाददाता रोशन यादव बेमेतरा