स्व. राजकमल नायक के दशकर्म में शामिल हुए सुनील रामदास

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

स्व. राजकमल नायक के दशकर्म में शामिल हुए सुनील रामदास


रायगढ़ – कोड़ातराई के पास स्थित ग्राम लोहरसिंग निवासी रहे, स्व. राजकमल नायक के दशकर्म में भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक रजंन सिन्हा, गुरूपाल सिंह भल्ला, भाजपा नेता व समाजसेवी सुनील रामदास, जिला पंचायत सदस्य गोपीका गुप्ता, कोड़ातराई के मंडल अध्यक्ष डोलनारायण नायक, महामंत्री दीपक गुप्ता, राधेश्याम भोय, उजागर चौहान, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष खेमराज नायक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश साव, मंत्री अमरदीप सिंह जटाल, ओमकार गुप्ता, दिनेश बेहरा, मंडल मंत्री सुरेन्द्र जेना सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला भाजपा सहित मंडल भाजपा के नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं भाजपा नेता सुनील रामदास ने स्व. राजकमल नायक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. नायक भाजपा के आधार स्तम्भ थे। उन्होंने अपना जीवन क्षेत्र में भाजपा के विस्तार में लगाया है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश को निरंतरता से आर्थिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विषयों पर आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके नींव में स्व. राजकमल नायक जैसे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का समर्पण लगा हुआ है और जिस महान आत्मा ने देश के विकास में अपना जीवन समर्पित कर दिया हो, वैसे आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हमारे पास शब्द कम हैं। बस उन्हें मैं भाव से भरा हुआ श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!