स्वरोजगार हेतु युवाओं ने सीखा आचार बनाना
महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आज कन्नौज से अमित मिश्रा की रिपोर्ट दिनांक02/03/2022 से 04/03/2022तक जागरूकता शिविर का आयोजन उधान एवं खाद्य प्रसंस्करण के द्वारा ग्राम पंचायत बेलामऊ सरैया न्याय पंचायत फत्तेहपुर कपूरापुर जनपद कन्नौज में किया गया इस शिविर में लाभार्थियों ने आचार बनाना सिखा केंद्र प्रभारी सर्वेश त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण संबंधी कोई भी लघु उद्योग दो लाख लागत का लगाने पर उद्योग में प्रयोग मशीनरी पर 50 % अनुदान अधिकतम एक लाख तक दिया जाएगा
अन्य प्रवक्ता जगरूप सिंह विश्वनाथ द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई व प्रयोगात्मक कार्य कराएंगे कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा विभिन्न जानकारी भी दी गई शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान मो जान आलम व मो मुनव्वर ने किया शिविर उद्योग लगाने हेतु प्रेरित किया