स्वर्गीय अशोक शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्वर्गीय अशोक शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

परिवारजनों व शुभचिंतकों ने पुष्प अर्पित कर दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

धौलपुर जिले के कद्दावर नेता रहे और पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारीलाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र स्व अशोक शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके निज निवास जगन भवन धौलपुर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की गई।
उनकी पत्नी नीरजा अशोक शर्मा के साथ परिवारजन व शुभचिंतकों ने जगन भवन पर अपने जिले के लाडले नेता की तीसरी पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, सभा में धौलपुर शहर के अलावा राजाखेड़ा क्षेत्र, बाड़ी क्षेत्र, बसेड़ी क्षेत्र के अलावा पड़ोसी आगरा व मुरैना से शुभचिंतकों ने जगन भवन जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कहा कि अशोक शर्मा जैसा नेता अभी तक जिले में नहीं हुआ है स्वर्गीय शर्मा बेदाग, निडर व निष्पक्ष छवि के लिए जाने जाते थे बेबाकी से बात कहना उनका शौक था हमेशा गरीबों के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रही,
पूरा जिला आज अशोक शर्मा जैसे सितारे को याद कर रहा है।
आपको बता दें स्वर्गीय अशोक शर्मा का 3 अगस्त 2022 को सुबह हृदयघात होने से अचानक दुखद निधन हुआ था उन्होंने राजनीति में अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी अपने आखिरी सफर में उन्होंने जिले की राजाखेड़ा विधानसभा से 2018 में चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गए थे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!