फोटो :- बिभा देवी का फ़ाइल फ़ोटो.

पांडू :- पांडू के तिसीबार निवासी विकाश सिंह की पत्नी बिभा सिंह ( 35बर्ष ) की मौत मंगलवार को रांची के रिम्स अस्पताल में हो गयी, मृतक का शव बुधवार की शाम एम्बुलेंस द्वारा तिसीबार गांव पहुंचा, दाहसंस्कार बांकी नदी के घाट पर किया गया.मालूम हो कि विकाश सिंह अपनी पत्नी बिभा सिंह को लेकर 7 जुलाई की रात रांची से घर लौट रहे थे साथ में उनके दोस्त गढ़वा के महुली निवासी गुडडू पांडेय थे वह अपना मारुति वैन से लेकर आ रहे थे कि मनिका के पास सड़क दुघर्टना हो गयी,जिसमें वैन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि बिभा सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गईं थी, वहीं विकाश सिंह को भी हल्की चोट आई थी, परिजनों ने बिभा सिंह को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, ईलाज के दौरान मंगलवार को बिभा सिंह की मौत हो गयी, मृतक के दो बच्चे हैं बड़ा बेटा वैभव ( 10 वर्ष ) एवं सार्थक ( 7 वर्ष ), विकाश सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं, वह गढ़वा में अपने परिवार के साथ रहते थे.घटना की जानकारी होते हीं मृतक के दरवाजे पर भीड़ लग गयी, लोग दोपहर से ही सड़क किनारे बैठकर शव आने का इंतेज़ार कर रहे थे.