हत्या के वांछित अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

हत्या के वांछित अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
*****”*****”*
देवरिया जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र की अहिरौली तिवारी की घटना है।
पुरी घटना जाने:: जनपद के पूर्वी छोर से सटे बिहार राज्य के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के करजनिया गांव निवासी चंद्रमा सिंह ( 45 ) 24 जून को घर से निकले थे। 28 जून की सुबह अहिरौली तिवारी गांव के दक्षिण दिशा में श्मशान घाट पर उनका शव मिला था। इस गांव में मृतक की ससुराल है। शव पुराना होने की वजह से सड़ गया था। घटना की सूचना पर भाटपार रानी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। ऐसे में मौत का खुलासा विसरा रिपोर्ट पर रख लिया गया है।      मृतक के भाई अमरजीत सिंह ने दो नामजद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई,विवेचना में जुटी हुई थी।                          भाटपाररानी थानाध्यक्ष टी जे सिंह ने बताया कि वांछित अभियुकतगण , मृतक कि पत्नी सुधा देवी पत्नी स्व. चन्द्रमा सिंह निवासी करजनिया थाना मैरवा जनपद सिवान बिहार हाल मुकाम अहिरौली तिवारी थाना भाटपार रानी ,देवरिया एवं सुभाष यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी जावाडीह थाना खामपार जनपद देवरिया को मुकदमा अपराध संख्या 94/2023 धारा 301,201 भादवी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!