राजाखेड़ा,धौलपुर
हम भी नाचेंगे गायेंगे,और वोट डालकर आयेंगे “थीम से हुई सतरंगी सप्ताह की शुरुआत ।

राजाखेड़ा में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुये बुधवार से विधानसभा राजाखेडा में उपखण्ड अधिकारी मनीषा मीणा के मार्गदर्शन में सतरंगी सप्ताह की शुरुआत की गयी सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत बढाने और नैतिक मतदान को प्रेरित करने का एक नवाचार है इसमें सप्ताह के प्रत्येक दिन समाज के अलग अलग समूहों के मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जाना है।इसी के तहत विधानसभा राजाखेडा में समाजिक सुरक्षा अधिकारी आरुषी गुप्ता के नेतृत्व में “हम भी नाचेंगे गायेंगे और वोट डालकर आयेंगे “थीम पर
डोंगरपुर रोड स्थित सामुदायिक भवन में ‘गाडियां लुहार’ समाज के सदस्यों संग नाचते गाते हुये सतरंगी सप्ताह की शुरूआत की।कार्यक्रम में गाडिया लुहार समाज के सदस्यों ने अपने लोक गीत और नृत्य आदि के माध्यम से और अन्त में उपस्थित सभी लोगों ने शतप्रतिशत नैतिक मतदान की शपथ ग्रहण कर चुनावों में अपनी सकारात्मक सहभागिता हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की।कार्यक्रम में छात्रावास अध्यीक्षक राहुल ,दिव्यांग प्रकोष्ठ से पवन खत्री,संजय शर्मा,त्रलोक सिंह,रामकिशोर रावत,संजय आदि कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।