संवादाता/पिथौरा
खगेश साहू
हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस द्वारा थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम लारीपुर में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन किया गया…!!!

महासमुंद में वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुयें लोगो को जागरूक करने के लिए आशुतोष सिंह (IPS) पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिला पुलिस महासमुंद के द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन SDOP श्री अजित ओगरे, थाना प्रभारी राणा सिंह ठाकुर जी के द्वारा सांकरा क्षेत्र के ग्राम लारीपुर के शासकीय विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में तथा शराब पीकर वाहन नही चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नही चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन जागरूकता के विभिन्न विडियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित लोगो को दिखाकर लोगो को जागरूक किया गया।जिले के थाना प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। यदि गांव में किसी व्यक्ति के द्वारा जुआ, सट्टा खिलाता है तो तथा अवैध शराब बिक्री करता हो या अन्य कोई असामाजिक बिक्तियो के द्वारा गलत काम करता है जिसकी सुचना देने हेतु अपील की गई!