हरगांव में कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम बढ़ा रहे हैं पुरे इलाके का सम्मान

हरगांव कार्तिक पूर्णिमा मेला गंगास्नान के पावन पर्व पर आयोजित साँस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में प्रथम 11दिन में रात्रि में 8 बजे से वृँदावन की रासलीला और दिन में 2से 5बजे तक रामलीला का कार्यक्रम का मंचन के क्रम मे प्रथम दिवस श्रीकृष्ण जन्म का मंचन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ मेला प्रभारी मा SDM सदर के द्वारा फीता काटकर प्रारंभ किया गया इस अवसर पर नगरपंचायत बोर्ड के चेयरमैन मा० गफ्फार खां अधिसाशी अधिकारी मा० अरविंद कुमार सिंह तथा सभासदों सहित वरिष्ठ समाज सेवी श्री चंद्रशेखर मिश्रा, लवकुश शुक्ला, सचिन मिश्रा सहित सैकडों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
रासलीला कार्यक्रम का प्रारंभ 17साल से संयोजक द्वय श्रीमती किरन शुक्ला व श्रीमती वंदना सिंह सेंगर के द्वारा आरती पूजन व अनुष्ठान के पश्चात कलाकरों व ब्याशपीठाशीन आचार्य के तिलक दक्षिणा व माल्यार्पण उपरांत श्रीराधा कृष्ण जी की आरती के साथ हुआ।
मंच का सफल संचालन नि०सभासद व मेला संयोजक श्री सुभाष जोशी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में करते हुए उपस्थित जनसमुदाय में सकारात्मकता का संचार किया।

इस बार भीड़ ने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। लगभग माह भर चलने वाले मेले में लगातार विविध तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले में दुकानों के आने का सिलसिला जारी है। विभिन्न प्रकार के झूले सहित कई दुकानें सज चुकी हैं। इस संबंध में मेला प्रभारी कुमार चंद्रबाबू का कहना है कि हरगांव में लगने वाला मेला पौराणिक व भव्य है। दुकानदारों व लोगों की सुविधा के लिए कई उपाय किए गए हैं तथा पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से मेले का आनंद उठाएं। प्रभारी निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। मेला शुभारंभ के अवसर पर पंडित चंद्रशेखर मिश्र, सुनील मिश्र बब्बू, अशोक मिश्र, प्रेम सुंदर अवस्थी, सुभाष जोशी, संजय दीक्षित, संजय जायसवाल, विमला सिंह, विजय मिश्र, रामशंकर अवस्थी, अमित भार्गव, सचिन मिश्र, अंशुल शुक्ला, अनुपम सिंह, प्रदीप मिश्र, विनय मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-लवकुश शुक्ला सीतापुर ब्यूरोचीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!