हरिचरन गोबरा राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के संभाग संयुक्त मंत्री मनोनीत

भरतपुर 22 अगस्त

हरिचरन गोबरा राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के संभाग संयुक्त मंत्री मनोनीत

भरतपुर. राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बयाना शिवगंज अनाज मंडी के आढ़त कारोबारी हरिचरन गोबरा को संगठन में भरतपुर संभाग का संयुक्त मंत्री मनोनीत किया है। बता दें कि हरिचरन पूर्व में बयाना खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर अनाज मंडी व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। नवनियुक्त संयुक्त मंत्री हरिचरन ने बताया कि संगठन के मार्गदर्शन में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!