हरेराम सिंह बने लोजपा(रा) भोजपुर जिला महासचिव ।

कौरा मुखिया पति एवम सामाजिक कार्यकर्ता हरेराम सिंह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने हरेराम सिंह को जिला महासचिव भोजपुर के पद पर मनोनित किया है तथा उन्होंने विश्वास जताया कि हरे राम सिंह जी को पार्टी में आने से संगठन विस्तार में काफी वृद्धि होगी तथा पार्टी में मजबूती आएगी। हरेराम सिंह ने बताया कि मुझे जिला महासचिव पद पर मनोनित किया गया है इसके लिए मैं जिला अध्यक्ष का आभार प्रकट करता हु तथा पार्टी के साथ वफादारी के साथ काम करूंगा ,बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट, चिराग जी के विजन को लेकर काम करूंगा।
हरेराम सिंह को जिला महासचिव बनने पर संतोष पासवान, शशिकांत त्रिपाठी,कमलेश सिंह तोमर ,श्री कुमार सिंह ,सुरेंद्र आजाद,विनोद कुमार,मनोज पासवान,पिंटू तिवारी,सोनू सिंह,सोनू पासवान,संजू पासवान,विरेंद्र सिंह,लालती देवी,रिंकू सिंह,बालेश्वर सिंह, रासु सिंह, मो इलियास आदि ने बधाई दिया है।