हाईवा एवं मोटरसाइकिल के टक्कर में अधेड़ हुआ घायल.

हाईवा एवं मोटरसाइकिल के टक्कर में अधेड़ हुआ घायल.

गस्ती पर निकले नावा बाजार पुलिस ने सुचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच घायलों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर अस्पताल भेजा.

पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा

 

 

झारखण्ड पलामू :- मेदिनीनगर- औरंगाबाद मुख्य पथ Nh 98 पर नावा बाजार में बुधवार की बीती रात लगभग 8:00 बजे हाईवे ट्रक एवं मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में 48 वर्षीय एनामुल खान घायल हो गया. नावा बाजार पुलिस की मदद से इलाज हेतु तत्काल मेदिनीनगर अस्पताल भेजा गया.जिन्हें बेहतर इलाज हेतू तुरंत रांची रेफर किया गया. वर्तमान में इनका इलाज रांची में चल रहा है. वहीं उग्र भीड़ द्वारा दुर्घटना कारित हाईवे को तोड़-फोड़ एवं आग के हवाले कर दिया गया. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाते हुए भीड़ को शांत कराया गया. वर्तमान में स्थिति सामान्य है. उग्र भीड़ के विरुद्ध नावा बाजार थाना में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!