हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में श्री कदमखंडी धाम ऐचेरा से युवाओं ने निकाली नव चेतना रथयात्रा

भरतपुर 31 मार्च

हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में श्री कदमखंडी धाम ऐचेरा से युवाओं ने निकाली नव चेतना रथयात्रा

 

नदबई.हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीधाम कदमखंडी मंदिर ऐचेरा हिंदू नव वर्ष चेतना यात्रा रथ का प्रारंभ कदम खंडी मंदिर के महंत अरुण दास महाराज द्वारा भक्तों को चंदन लगाकर व मीठा प्रसाद खिलाकर रवाना किया।यह रथ यात्रा समस्त देशवारी एचेरा ,उसेर भदीरा रोनीजा केलुरी ऊनाया होते हुए पुनः श्री कदमकांडी मंदिर पर समापन किया। रथ यात्रा के पीछे पीछे सैकड़ो युवा साथी बाइक रैली के साथ भगवा पोशाक पहनकर के तथा भगवा ध्वज लेकर के चल रहे थे। हिंदू चेतना रैली का आयोजन एवं नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू देशवाल ऐचेरा स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ने किया। रथ यात्रा का जगह-जगह फूलों की बारिश करके तथा फुल चंदन से तिलक लगा करके स्वागत किया गया। हिंदू चेतना रैली में कदमखंडी धाम सेवा समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह देशवाल, राम लाइब्रेरी के संचालक रामनिवास देशवाल, भरत देशवाल , मोहन स्वरूप , हरगोविंद व्याख्याता, रवि फौजी पंकज देशवाल ,कृष्ण ,विष्णु, भूपाल डॉक्टर , गोविंदा आदि सैकड़ो स्वयंसेवक मौजूद रहे…!!

नदबई से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!