हुनर शक्ति फाउंडेशन संस्था के प्रयासों से एल ई डी टी वी

कंप्युटर शिक्षा आज के समय बच्चों के लिये शिक्षा कौशल के लिये महत्वपूर्ण है राजकीय विद्यालयों मे अध्यनरत छोटे
बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा एवं कंप्युटर ज्ञान के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द राजाखेड़ा ब्लॉक राजाखेड़ा धौलपुर एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सिंघावली बरेह ब्लॉक धौलपुर के लिए स्मार्ट टीवी की माँग की गयी हुनर शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शर्मा ने बताया धौलपुर जिले के बहुत से ऐसे विद्यालय है जहाँ कंप्युटर ज्ञान के लिए संस्था गरीब बच्चों के हितों को ध्यान मे रख कर कार्य कर रही है साथ ही बताया जिसमें कंप्युटर साक्षरता ज्ञान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राजाखेड़ा ब्लॉक के सीमांत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द को कंप्यूटर शिक्षा के पाठ्यक्रम कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को सहजता से श्रव्य दृश्य वीडियो से अध्यापन कराए जाने के उद्देश्य से हुनर शक्ति फाउंडेशन के प्रयासों से कंप्यूटर शिक्षा फ्लोरेंस होम सुशांत लोक गुरुग्राम ने 32 इंच स्मार्ट एलइडी के लिए आग्रह किया गया जिसे आज शीतकालीन अवकाश उपरांत वर्ष के प्रथम कार्य दिवस पर स्टाफ ने बॉक्स ओपन कर उसकी गुणवत्ता व उपयोगिता को समझा ।
प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया की हुनर शक्ति फाउंडेशन के मार्गदर्शन से उन्होंने जून 2024 में जूम मीटिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कंप्यूटर शिक्षक के अभाव में सॉफ्टवेयर सहित एलईडी की मांग रखी विद्यालय एवं संचालित कक्षाओं के फोटोग्राफ उपलब्ध संसाधन की ऑनलाइन प्रविष्टि के साथ एनजीओ के संपर्क में रहे हुनर शक्ति फाउंडेशन एवं भामाशाह का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर देवयानी शर्मा वरिष्ठ प्रबोधक, महेंद्र कुमार अध्यापक, पूजा यादव, प्रशंसा कुमारी, शिल्पा शर्मा, दीपिका झा, प्रियंका शर्मा, जयंत सिंह शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे । संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा