होमगार्ड जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित…

होमगार्ड जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

संवाददाता इदरीश विरानी बैतूल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में शुक्रवार 26 मई को होमगार्ड जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री एसआर आजमी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में चार चरणों में होमगार्ड ईकाई में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। प्रथम चरण में 18 मई से प्रारंभ होकर अंतिम चरण में 26 मई को जिला चिकित्सालय में होमगार्ड जवानों के बीपी, ब्लड शुगर, आंख, सीबीसी एवं लीवर आदि का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान वर्तमान में किसी भी जवान में गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं मिले। जिले में उपलब्ध 210 जवानों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. जगदीश घोरे द्वारा जवानों को रक्तदान के लिए भी प्रोत्साहित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!