सौसर (छिंदवाड़ा)
R 9 Bharat
शिवम जानभोर
तहसील सौसर की रिपोर्ट
।।खेल प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ी दिखा रहे रुचि।।
खेल युवा कल्याण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार , एवं खेल युवा कल्याण विभाग छिंदवाड़ा के तत्वाधान में तथा खेल समन्वयक कु. समीक्षा प्रेरणा पॉल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सौसर में अन्नाभाऊ साठे मंगल भवन में कराते का तथा शासकीय कन्या शाला सौसर में जूडो के खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रशिक्षण ले रहे है । प्रशिक्षण श्री. संजय भुजाडे एवं श्री. वामन खारत द्वारा कु. समीक्षा प्रेरणा पॉल के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर में श्री. आर. खातनकर महोदय ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया कु. समीक्षा प्रेरणा पॉल द्वारा खेलो के संबंध में खेलो के उद्देश्य के विषय जानकारी दी। तथा आत्मरक्षा के गुरो की आवश्कता के विषय बताया । इसके पश्चात टी.आई महोदय द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित कर बधाई एवं आशीर्वाद दिया गया। तथा हर प्रकार का सहयोग जो आत्मरक्षा से संबंधित है देने को कहा गया।
श्रीमती. चंद्रकिरण पॉल उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक श्री.संजय भुजाडे एवं श्री. वामन खरात की गरिमामय उपस्थिति रही।
विज्ञापन एवं खबरों के लिए संपर्क करें 7999509427