इंजीनियर धुर्वे के कार्य क्षेत्र में अलग से दिया इंजीनियर नागले को प्रभार मिला प्रभार क्या ये सही है
क्या विधायक निधि के निर्माण कार्य करवाने में असफल है खण्ड इंजीनियर धुर्वे
R9 भारत बैतुल से रामेशवर लक्षणे की रिपोट
य्या विधायक के पसंदीदा इंजीनियर है दीपक नागले
ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड जनपद भैंसदेही जिला बैतूल में विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्य पर एक आश्चर्यजनक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जिसमें की ग्राम पंचायत कोथलकुंड में पहले से खंड इंजीनियर विनोद धुर्वे द्वारा निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने का कार्य लम्बे समय से किया जा रहा है बावजूद उसके विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों पर अलग से सब इंजीनियर दीपक नागले को निर्माण कार्य का प्रभार दीया जाना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है आखिर ऐसा क्या है इंजीनियर दीपक नागले की इंजीनियरी में जो जिन्हें उनकी खंड पंचायतों के साथ-साथ विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी कमान सौंपी जा रही है। और वह निर्माण कार्य जो चुनाव के ठीक पहले स्वीकृत किये गए। जबकि निर्माण कार्यो पर तरह तरह के सवाल उठ रहे है।
इनका कहना है
हां मैं कोथलकुंड पंचायत का सब इंजीनियर हु परंतु विधायक निधि के निर्माण कार्यों के लिए नागले जी को सौंपा गया है। कोथलकुण्ड और थपोडा नागले साहब को सौपा गया है।
विनोद धुर्वे
खंड सब इंजीनियर
ग्राम पंचायत कोथलकुण्ड ,
इस सम्बंध में जब इंजीनियर दीपक नागले के मोबाईल पर सम्पर्क किया तो उनका नम्बर नेटवर्क एरिया के बाहर आ रहा था।
दीपक नागले
सब इंजीनियर जनपद भैंसदेही
अभी मैं फिल्ड पर हूं पंचायत सचिव से जानकारी ले कर बताता हूं ।
केपी राजोरिया
जनपद सीईओ भैंसदेही