धौलपुर ब्रेकिंग न्यूज़
कमांडो की भूमिका में काम करेंगे मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी: श्रवण वर्मा
बूथ और मंडल होते हैं संगठन की रीढ़: विशंभर दयाल शर्मा
धौलपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की बैठक भाजपा कार्यालय रैना होटल में आयोजित की गई जिसमें जिला संगठन, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री और पार्टी के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे बैठक में जिलाध्यक्ष श्रवण वर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए अनछुए बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को कमांडो की तरह सक्रिय भूमिका में रहना चाहिए ताकि हम पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी प्रदेश में अपनी भूमिका एक मॉडल के रूप में तय कर सकेंगे जिला अध्यक्ष बर्मा ने कहा कि कॉन्ग्रेस के अत्याचारों से राजस्थान की जनता त्रस्त आ चुकी है अलवर की निंदनीय घटना शर्मसार हुआ है राजस्थान, लूट,बलात्कार. झूंठे मुकदमों जनता भयवीत है.. मैं सभी कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिला रहा हूं की आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है इसलिए हमको कमर कस कर सशक्त मंडल सशक्त बूथ के लिए योजनाबद्ध तरीके से महत्वपूर्ण भूमिका में काम करना होगा और हम करेंगे सशक्त मण्डल अभियान में अब मण्डलो ओर बुथो का सत्यापन लग भग पूर्ण हो रहा है।
नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद कुक्कू शर्मा ने कहा कि विद्यानसभा चुनावो में भाजपा प्रचण्ड बहुमत से जितेगी हम सभी कार्यकर्ताओ को बुथ स्तर तक लगना होगा हर घर तक भाजपा पहुंचेगी।
बेठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कहा कि हम सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं, सभी मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री अपने-अपने मण्डलो के बुथो पर जाकर पन्ना प्रमुख का सत्यापन करेगें जिससे हम यह दृढ निश्चित कर सकते हैं कि प्रत्येक बूथ भारतीय जनता पार्टी का बूथ हो ।
बैठक में जिला महामंत्री सतेंद्र पाराशर, जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया,वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता रनसिंह परमार, जिला उपाध्यक्ष नागवेन्द्र, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा विक्रम सिसोदिया, जिला कोषाध्यक्ष मोहन वर्मा ,डॉ.मनोज शर्मा जिला संयोजक नव मतदाता अभियान, राजाखेड़ा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, मंडल महामंत्री कृष्ण गोपाल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष मोहन प्रकाश, मुस्ताक कुरेशी , रामकिशोर शर्मा , भैरव सिंह सिंह परमार, हरेंद्र राव आईटी प्रभारी, रितिक वर्मा कार्यालय प्रभारी, नंदकिशोर शुक्ला, ओंकार सिंह परिहार,दशरथ सिंह परमार, रविन्द्र हतबारी, मुकेश हनुमान पुरा संतोष गुर्जर, जितेंद्र तिवारी ,महेंद्र दुबे, कुंवर सिंह भदोरिया रणवीर सिंह गुर्जर,हाकिम सिंह लोधा, राजवीर सिंह राजावत विजय त्यागी, जयवीर पोसवाल, लाडली मोहन, विजेंद्र लोधा, प्रशांत परमार आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे
रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9भारत चैनल