कलेक्‍टर ने घोषित किये तीन स्‍थानीय अवकाश । जिले के कोषालय, उपकोषालयों सहित परीक्षाओं में प्रभावशील नही रहेगा ।

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

कलेक्‍टर ने घोषित किये तीन स्‍थानीय अवकाश ।
जिले के कोषालय, उपकोषालयों सहित परीक्षाओं में प्रभावशील नही रहेगा ।

सिंगरौली, दिनांक 05 जनवरी, 2022,

कलेक्‍टर श्री राजीव रंजन मीना
ने म0प्र0 शासन सामान्‍य प्रशासनर विभाग मंत्रालय वल्‍लभ भवन भोपाल के अधिसूचना क्रमांक एम-3-4/1999/1/4 भोपाल, दिनांक 30 मार्च 1999 द्वारा सामान्‍य पुस्‍तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम 6 के अधीन प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2022 के लिए तीन स्‍थानीय अवकाश किये गये है , जिनमें 13 जुलाई, 2022 बुधवार गुरू पूर्णिमा, 31 अगस्‍त 2022 बुधवार, गणेश चतुर्थी एवं 25 अक्‍टूबर, 2022 मंगलवार, दीपावली का दूसरा दिन । जारी आदेश के तहत यह अवकाश जिले के कोषालय/उपकोषालयों बैंकों में लागू नही होगा । साथ ही जिन शैक्षणिक संस्‍थाओं की इन दिनांकों में परीक्षाए नियत है इन पर भी यह अवकाश प्रभावशील नही होगा । परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!