पीएचसी प्रभारी के खिलाफ एएनम ने किया विरोध प्रर्दशन।

पीएचसी प्रभारी के खिलाफ बुधवार को स्थानीय पीएचसी के सभी एएनएम ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रही एएनएम ने चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ नारे भी लगाए। उन लोगो का आरोप है कि चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके सिंह अस्पताल प्रशासन उन्हें कई तरह से परेशान कर रहा है जिसके कारण उन्हें अपना कार्य करने में कठिनाइ हो रही है। एएनएम का कहना था कि हम सभी का शोषण हो रहा है। जिस पंचायत में हम काम करने के लिए जाते है, वहां पर जाने के लिए कोई व्यवस्था नही दी जाती है।

कोविड टीकाकरण में हमारे साथ एक वैरिफायर भेजा जाता था अब उसे भी नही भेजा जा रहा, वैरिफायर भी हम सभी को करने को कहा जाता है। इसकी शिकायत करने पर जब कोई सुनवाई नही हुई तो हमलोग सिविल सर्जन को भी शिकायत किये जिसके बदले में 4 एएनएम का तबादला भी कर दिया गया। एएनएम ने आरोप लगाया कि हम सभी के साथ चिकित्सा प्रभारी अभद्रतापूर्ण रूप से व्यवहार करते है। प्रदर्शन में शामिल एएनएम ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी, हमलोग का काम पर वापस नही आएंगे। मौके पर पहुचे चिकित्सा प्रभारी सभी एएनएम को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। वही चार एएनएम के तबादले को वापस लेते हुए तबादला वापस लिया गया। मौके पर एएनएम माला कुमारी, रेखा कुमारी, शोभा कुमारी, स्वर्णलता कुमारी, सुनीता कुमारी, अंजना कुमारी, मीना कुमारी, मीरा कुमारी सहित अन्य एएनएम मौजूद थी।R9भारत रक्सौल से अनुमंडल ब्यूरो राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!