पुलिस चौकी से महज 400 मीटर दूर संचालित अवैध कबाड़खाने में कार्यवाही करने पुलिस को लग गए बरसों।
सारनी अवैध कबाड़ कारोबारी पर मेहरबान।
सारनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथाखेड़ा पुलिस चौकी के द्वारा
2 अवैध कबाड़खानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध कबाड़ किया जप्त और पुलिस प्रशासन द्वारा बकायदा इस कार्यवाही को सोशल साइट पर प्रसारित भी किया गया जिससे उनकी वाहवाही हो सके, परंतु सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जिस स्थान पर उन्होंने यह कार्रवाई की वह पाथाखेड़ा पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर है एवं यह अवैध कबाड़खाना वर्षों से संचालित होते आ रहा है परंतु पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को इसके खिलाफ कार्रवाई करने में क्या रोक थी यह तो वही बता पाएंगे और वर्तमान में यह कार्यवाही किस कारण हुई वह भी उच्च अधिकारी बता पाएंगे। यह कार्रवाई महज दिखावा है या आगे तक इस तरह की कार्यवाही होती रहेगी यह तो समय ही बताएगा परंतु यदि उच्च अधिकारी इस अवैध कारोबार पर ध्यान केंद्रित करे तो ऐसे और भी अवैध कबाड़खाने हैं जिन पर कार्यवाही की जा सकती है।
पुलिस चौकी से महज 400 मीटर दूरी पर बरसों से अवैध कबाड़खाना संचालित–
सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि यह अवैध कबाड़खाना पाथाखेड़ा पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर है और मुख्य सड़क पर यह अवैध कबाड़खाना कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है इस पर कोई रोक टोक नहीं है और ऐसा भी नही है कि अवैध कबाड़खाना चोरी छुपे चलाया जा रहा हो यह कारोबार बरसों से खुलेआम किया जा रहा है जिसमें लाखों रुपए के कबाड़ का कारोबार निरंतर जारी है परंतु पुलिस का इस अवैध कारोबार पर नजर ना पड़ना सबसे बड़ा सवाल खड़ा करता है और वर्तमान में यह छोटी सी कार्रवाई कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है मानो कि जैसे उन्होंने क्षेत्र से पूरे अवैध कबाड़खाने बंद कर दिए हो।
बरसों से वर्तमान एसडीओपी सारनी थाना में विभिन्न पदों में रहने के बाद भी अवैध गतिविधियों में अंकुश नहीं—
गौरतलब हो की वर्तमान सारनी एसडीओपी विगत कुछ सालों में सारनी थाने के अंतर्गत विभिन्न पदों में पदस्थ रह चुके हैं। जिन्हें यहां के पूरे गतिविधियों पर जानकारी अवश्य होगी बताया जा रहा है कि वर्तमान एसडीओपी महोदय कुछ बर्ष पहले पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी के पद में पदस्थ हुए थे उसके पश्चात वह कुछ सालों पश्चात सारनी थाने में थाना प्रभारी बनकर पदस्थ हुए फिर जिले के अन्य थानों में ट्रांसफर होने के बाद पुनः थाना प्रभारी पदस्थ हुए और यही रहते हुए पदोन्नत होकर सारनी एसडीओपी पदस्थ हुए इतने लंबे कार्यकाल के दौरान भी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है जो कि एक सवालिया निशान खड़ा करता है जबकि कोई अधिकारी इतने लंबे समय तक अगर किसी थाना क्षेत्र में पदस्थ रहे तो उन्हें समस्त अवैध गतिविधियों की जानकारी होती है और उन पर आसानी से लगाएं लगाया जा सकता है।
सारनी के वार्ड नं 5 में संचालित अवैध कबाड़ी पर मेहरबान–
बताया जा रहा है कि सारनी थाना अंतर्गत जिस प्रकार पाथाखेड़ा पुलिस चौकी द्वारा अवैध कबाड़ियों पर कार्यवाही की गई परंतु सारनी थाना से महज 500 मीटर की दूरी में ऐसा ही अवैध कबाड़खाना कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। जिस पर कोई रोक-टोक नहीं है और यहां से भी लाखों रुपये का अवैध कबाड़ का कारोबार खुलेआम संचालित किया जा रहा है जिस पर कार्यवाही ना करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। जिससे एक पर कार्यवाही और दूसरे पर मेहरबानी साफ दिखाई दे रही है।
इनका कहना —
भाजपा की सरकार कहती है कि हम अवैध गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देते हैं परंत क्षेत्रीय विधायक भाजपा के है और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी क्षेत्र में अवैध गतिविधियां खुलेआम संचालित की जा रही है जिसमें जुआ सट्टा अवैध शराब एवं कबाड़ का कारोबार फल फूल रहा है जिसको शह देने का काम कहीं ना कहीं भाजपा के जनप्रतिनिधियों का है। शासन प्रशासन को सब जानकारी है कि कहां-कहां अवैध कारोबार संचालित किए जा रहे हैं परंतु उसके बाद भी चुप्पी साध लेना कहीं ना कहीं भाजपा के जनप्रतिनिधियों की ओर इशारा करता है जो घोर निंदनीय है और इन सभी अवैध कारोबार को जल्द से जल्द बंद करना चाहिए क्षेत्र में बेरोजगारी है और क्षेत्र के युवा सट्टा जुआ एवं नशे के लक्षण लिप्त होते जा रहे हैं विभिन्न प्रकार के नशीली पदार्थों का भी कारोबार चरम पर है यदि पुलिस प्रशासन इन सभी मामलों पर सख्त होती तो जितनी भारी मात्रा में अवैध कारोबार नहीं होती इसके साथ ही अवैध रूप से ब्याज का धंधा भी जोरों पर है जिस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
अम्बर दीप बुनकर
यूथ काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष बैतूल
R9 भारत
जिला ब्यूरो चीफ
रहमत अली बैतूल