भारतीय जनता पार्टी, मीरजापुर संगठन द्वारा आगामी 23 दिसंबर 2021 को सोनभद्र के तरफ से आने वाली जन विश्वास यात्रा के स्वागत व सभा के संबंध में अनवरत चल रहे बैठक के क्रम में आज मड़िहान, छानबे, चुनार विधान सभा की बैठकों के क्रम में नगर विधानसभा की एक आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुलाई गई

309

प्रेस नोट
भारतीय जनता पार्टी, मीरजापुर संगठन द्वारा आगामी 23 दिसंबर 2021 को सोनभद्र के तरफ से आने वाली जन विश्वास यात्रा के स्वागत व सभा के संबंध में अनवरत चल रहे बैठक के क्रम में आज मड़िहान, छानबे, चुनार विधान सभा की बैठकों के क्रम में नगर विधानसभा की एक आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुलाई गई बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र एवं क्षेत्रीय यात्रा प्रमुख सुशील त्रिपाठी रहे। उन्होंने यात्रा के संबंध में उपस्थित फोरम के बीच पूरी रूपरेखा, यात्रा के रूट और यात्रा में जनसभा कैसे हो जनसभा का स्थान इत्यादि विषयों पर व्यापक रूप से चर्चा की तथा योजना बनाई उन्होनें बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश को उसके विकास की गति को तेज करने के लिए उत्तर प्रदेश के नागरिकों को सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तर्ज पर राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के दो पहियों वाली सरकार के माध्यम से उनका समुचित विकास, किसानों की उन्नति, छात्रों को उत्तम शिक्षण व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर केंद्र और प्रदेश की मा0 मोदी जी और मा. योगी जी की सरकार जिस गति से काम कर रही है उस गति को और आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता इस यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पार्टी के संदेश को पहुंचाएंगे तथा यह यात्रा आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को के दृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगा ऐसी अपेक्षा और ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया तथा इस यात्रा में जनभागीदारी को बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में जिला यात्रा प्रमुख एवं जिले के महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने यात्रा के संबंध में अपनी योजना एवं अपनी तैयारी के संबंध में बताया तथा उन्होंने उपस्थित फोरम के पदाधिरियों से आवश्यक सुझाव भी लिए। स्वागत भाषण बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय ने तथा संचालन नगर विधानसभा के संयोजक संजय यादव ने किया।
बैठक प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष माननीय मनोज जायसवाल जी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी जिले के उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला राय भारतीय जनता पार्टी जिला के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता ओमकार यादव, इंद्र कुमार सिंह, आशु कांत चुनाहे, डॉ.अमित सिन्हा, चंद्रांशु गोयल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे भारतीय जनता पार्टी सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी जिला एवं विधानसभा यात्रा संचालन समिति व चारो मंडल अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।