भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन संभाग जबलपुर अंतर्गत जिला मंडला में हुए पप्पू बाल्मीकि हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में मांग की गई है कि हत्याकांड की सीबीआई जांच की जाए एवं पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
प्रदेश संयोजक राहुल वाल्मीकि , संभाग अध्यक्ष आकाश बौद्ध , छिंदवाड़ा जिला के प्रभारी विनीत पाटील ,रंजीत धौलपुरिया ग्वालियर संभाग उपाध्यक्ष एवं परिवार के साथ सर्व समाज एकत्रित होकर जिला कलेक्टर एसपी साहब से मुलाकात की एवं समाज में बढ़ते आक्रोश से अवगत कराया तथा ज्ञापन के माध्यम से अपनी 4 मुख्य मांग को रखा गया।
R9 भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल आकाश कोचे की रिपोर्ट