राष्ट्रीय सचिव शहंशाह आलम का उतरौला प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
उत्तर प्रदेश जनपद बलरामपुर उतरौला।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर। बलरामपुर जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी व समाजवादी नेता शहंशाह आलम ताराडीह को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव पर नामित किया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इकबाल खां क़ादरी एवं राष्ट्रीय महासचिव मो0 यामीन खां एडवोकेट ने शहंशाह आलम पुत्र मो0 मोतीन निवासी ताराडीह को राष्ट्रीय सचिव करते हुए कहा कि इस आशा व विश्वास के साथ इनको राष्ट्रीय सचिव नमित किया जाता है। कि ये पार्टी एवं संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। आपकों बता दें कि शहंशाह आलम लम्बे अरसे से समाजसेवा में लगे हैं।व समाजवादी पार्टी के नितियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जनता में इनकी पहचान साफ़ सुथरे एवं लोकप्रिय समाजसेवी व सपा कार्यकर्ता के रूप में की जाती है। राष्ट्रीय सचिव नमित होने के बाद आज इनका प्रथम आगमन उतरौला विधानसभा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर हुआं जहां पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फुल पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शहंशाह आलम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिस आशा विश्वास के साथ मुझ पर भरोसा जताया है उस के लिए हम समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो0 इकबाल शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस काबिल समझा।
इस मौके पर समाजवादी नेता डॉ एहसान खा प्रधान कंचन पुर दिलीप एवं समाजवादी पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गड़ मौजूद रहे।
संवाददाता ताजुद्दीन जिला बलरामपुर