वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को गिद्धौर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में गिद्धौर बाजार में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बाजार में दो पहिया व चार पहिया वाहन की सघनता से जांच की गयी. अचानक हुए वाहन जांच से चार पहिया एवं दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों के सीट बेल्ट व मास्क नही लगाये जाने पर जुर्माना वसूला गया जांच क्रम में तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंस्योरेन्स पेपर एवं सभी वाहनों में लगे डिक्की व टुल बॉक्स की सघनता से जांच की गयी. जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन चालक अपना अपना रास्ता बदलकर गंतव्य स्थान को जाते दिखे. वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार व एसआई हरेराम पासवान सहित पुलिस बल के जवान जांच में मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!