शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ भारी मात्रा में शस्त्र एवं शस्त्र बनाने वाली औजारों को किया पुलिस ने अपनी गिरफ्त में

थाना गोवर्धन पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी सफलता

शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
भारी मात्रा में शस्त्र एवं शस्त्र बनाने वाली औजारों को किया पुलिस ने अपनी गिरफ्त में

गोवर्धन । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन पर अवैध शस्त्र बनाने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्र अधिकारी महोदय गोवर्धन के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन राज कमल सिंह के नेतृत्व में थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त साहुन पुत्र इनायत निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन जनपद को दिनांक 20 एक 2022 को मुखबिर की सूचना पर समय 4:00 बजे गांव दौलतपुर से 315 बोर व 12 बोर के अवैध तमंचा के जखीरे सहित अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह और उसका साथी ताहिर पुत्र रसीद निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा साथ में मिलकर शस्त्रों को बनाते हैं और अच्छे दामों में बेचते हैं अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है अभियुक्त के पास से पांच तमंचा 315 चालू हालत में दो तमंचा 315 गैर चालू हालत में एक बंदूक 12 बोर चालू हालत में एक बंदूक 12 बोर गैर चालू हालत में दो बंदूक 12 बोरा अदबनी तमंचा 12 बोर चालू हालत में तीन जिंदा कारतूस 12 बोर 13 जिंदा कारतूस 315 बोर एक खोखा कारतूस 315 एवं सबसे बनाने के समस्त उपकरण अपनी गिरफ्त में ले लिए हैं।

मथुरा से दीपक शर्मा की रिपोर्ट

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!