ब्यूरो रिपोर्ट पलामू झारखंड
शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की 18वां शहादत दिवस पाटन प्रखंड अंतर्गत ग्राम खरौंदा में मनाया गया
जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा पाटन अध्यक्ष कामरेड द्वारिका विश्वकर्मा ने किया संचालन अखिल भारतीय किसान महासभा पलामू जिला सचिव कमेश सिंह चेरो ने किया श्रद्धांजलि सभा शुरू करने से पहले शहीद कामरेड महेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी शांति देवी को 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया इसके बाद बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित किया गया श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड आर्यन सिंह ने कहा की 16 जनवरी 2005 में इसी भाजपा की सरकार ने कामरेड महेंद्र सिंह की हत्या करवाई थी महेंद्र सिंह झारखंड नवनिर्माण के वास्ते छात्र नौजवानों के पक्ष में मजदूर किसानों के पक्ष में सड़क से लेकर सदन तक कामरेड महेंद्र सिंह एक आवाज थे आज उसी आवाज को शासक वर्ग सदन से लेकर सड़क तक दबाने में लगी आज भाकपा माले संकल्प लेती है के इन पांच राज्यों में हो रहे तो चुनाव में भाकपा माले भाजपा जैसी संप्रदाय के पार्टी को हराने में उतरेगी उन्होंने कहा कि शायद आज महेंद्र सिंह जिंदा होते तो झारखंड की तस्वीर बदलते नजर आता वही पलामू जिला अध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा शहीद कामरेड महेंद्र सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगा जो उनका अधूरा सपना रह गया है कुछ सपनों को साकार करने के लिए हम लोगों को संकल्प लेना होगा क्योंकि महेंद्र सिंह का जो सपना था झारखंड अलग होने के बाद यहां के झारखंड वासियों को खनिज संपदा से लेकर जल जंगल जमीन पर कब्जा होगा रोजगार मिलेगा बराबरी का हक मिलेगा वह सपना अधूरा रह गया इसके अलावा कई लोगों ने संबोधित किया अखिलेश यादव पवन विश्वकर्मा उपेंद्र भूमिया रंजीत कुमार सिंह ममता कुमारी जादू नाथ महतो जयराम यादव रामपति राम राजनाथ दुनिया सुरेंद्र पासवान राजकुमार पासवान प्रेम राम चंद्रवंशी सहित कई लोगों ने संबोधित किया