अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक किशोर की हुई मौत, घटना से आक्रोशित परिजनों द्वारा घंटों सड़क मार्ग को किया जाम।

INTRO-भागलपुर जगदीशपुर दुमका मुख्य मार्ग के कोकरा पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई,मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी ओम प्रकाश पासवान के चौदह वर्षीय पुत्र शंभू कुमार के रूप में की गई है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है,

जबकि घटना से आक्रोशित ग्रामिण व परिजनों ने भागलपुर दुमका सडक को जाम कर दिया,जाम की सूचना मिलने पर जगदीशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल और थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचकर थाना अध्यक्ष द्वारा लोगों को समझाया गया वहीं घंटों मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ,मुखिया प्रतिनिधि ने दाह संस्कार के लिए सहायता के रूप में तीन हजार थाना अध्यक्ष ने चार हजार और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजय मंडल ने दो हजार परिजन को दिया ,वहीं मृतक शंभू कुमार दो भाई एवं दो बहन में सबसे बड़े थे, जबकि मृतक के माता-पिता दिव्यांग बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!