आगमी त्यौहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस ने सम्पूर्ण जिले में पैदल भ्रमण कर निकला फ्लैग मार्च साथ ही आगमी त्यौहार शांति ओर सद्भाव से मानने की अपील की

राजगढ़ जिला ब्यूरो बृजमोहन सूर्यवंशी
9098857343
30/7/2022

आगमी त्यौहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस ने सम्पूर्ण जिले में पैदल भ्रमण कर निकला फ्लैग मार्च साथ ही आगमी त्यौहार शांति ओर सद्भाव से मानने की अपील की

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश की तरह जिला राजगढ़ पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ जिलाधीश महोदय एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले की जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने में पैदल गस्त का केंद्रीय महत्व को मद्देनजर रखते हुए जिले में सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं तहसीलदार महोदय के साथ अपने अपने अनुभाग में एवं समस्त थाना प्रभारी ने अपने अपने थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर आगामी त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए फ्लैग मार्च निकालकर शांति ओर सदभावना के साथ मनाने की अपील की गई ।
इस अवसर पर मुख्यालय स्तर पर जिलाधीश महोदय श्री हर्ष दीक्षित (आईएएस) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे ) के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद सहित सभी अनुभाग स्तर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त थाना ओर पुलिस लाइन के बल के साथ पैदल भ्रमण कर फ्लैग मार्च निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!