राजगढ़ जिला ब्यूरो बृजमोहन सूर्यवंशी
9098857343
30/7/2022

अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
कब्जे से 10 ग्राम स्मैक कीमती 1,00,000 रुपये व एक मोटर सायकल HF डीलक्स MP08MX 4056 कीमती 55,000 हजार रूपये कुल मशरूका 1,55,000 जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

जिला पुलिस के पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध धरपकड़ कार्यवाही को प्राथमिकता से लेकर जिले की पुलिस टीमों को निर्देशित कर लगातार धरपकड़ व कारवाही हेतु निर्देशित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मुखबिरों को लगातार इस तरह के अवैध गोरखधंधे में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए उनसे संपर्क साधा जा रहा है और उन्हें काम पर लगाया गया है।
एसडीओ(पी) ब्यावरा नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना ब्यावरा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अबैध मादक पदार्थ के विक्रय, तस्करी और परिवहन पर लगाम कसने हेतु थाना प्रभारी ब्यावरा(शहर) निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा थाने में एक पुलिस टीम गठित की गई है एवं विश्वास पात्र मुखबिर लगाये गये हैं।
दिनांक 28.07.2022 को दिन में पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रधुमन मीना अपने साथ राजकुमार मीना के साथ मोटर सायकल से दो व्यक्ति कुम्भराज से स्मैक लेकर ब्यावरा आ रहा है सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा शिवानी होटल ए बी रोड पहुंचकर बैठकर इंतजार किया जो थोड़ी देर बाद मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो ब्यक्ति मोटर सायकल से आये जिन्हे घेराबंदी कर शिवानी होटल के पास पकड़ा । नाम पता पूछे तो उन्होंने अपने नाम प्रधुमन मीना उम्र 20 साल निबासी मुड़िया खेड़ा और राजकुमार मीणा उम्र 23 साल निबासी घोरला खेड़ा थाना कुम्भराज जिला गुना का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर प्रधुमन के कब्जे से 10 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1,00,000 रूपये का मिलने से मौके पर जप्त किया गया एवं आरोपी राजकुमार से एक मोटर सायकल हीरो HF डीलक्स MP08 MX 4056 से जप्त किया गया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । अवैध मादक पदार्थ स्मैक के संबंध के बारे में पूछताछ पर बताया कि देवराभान, जिला बारा, राजस्थान से किसी अज्ञात आदमी जिसका नाम नहीं जानता से खरीदकर लाना बताया । बाद पुलिस टीम को भेजकर देवरा भान मे आरोपियों को ले जाकर पता रासी की जाएगी । बाद आरोपियों के विरूद्ध थाना ब्यावरा (शहर) में अपराध क्रमांक 430/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर व उनकी टीम उनि. मोहर सिंह मंडेलिया, आर 759 दिनेश किरार, आर 50 रवि मौर्य आर 890 चंद्रेश कुशवाह, आर 444 श्याम रघुवंशी, आर. 454 रामदीन धाकड़, का अहम योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!