एसपी प्रदीप गुप्ता ने किया महिला डेस्क का उद्घाटन ,चौकीदारों में बांटे कम्बल

एसपी प्रदीप गुप्ता ने किया महिला डेस्क का उद्घाटन ,चौकीदारों में बांटे कम्बल

सरकार भानु प्रताप तिवारी

महराजगंज/निचलौल। कोठीभार थाना में आज पुलिस अधिक्षक प्रदीप गुप्ता ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया, इस दौरान उन्होने चौकिदारों को कम्बल भी बांटा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को त्वरित न्याय मिल सके इस उद्देश्य से हर थानों में अलग महिला हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है, इसी क्रम में कोठीभार थाना परिसर में भी महिला हेल्प डेस्क बनाया गया जिसका उद्घाटन आज दोपहर पुलिस अधिक्षक प्रदीप गुप्ता ने फिता काटकर व वैदिकमंत्रोचारण के बाद किया, इस के बाद पुलिस अधिक्षक ने थानाक्षेत्र के समस्त चौकीदारों को कम्बल भी बांटा।
इस दौरान उन्होने चौकीदारों को उनके कर्तब्यों के बारे में भी जानकारी देते हुए आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर त्वरित सूचनाओं को देने की भी बात कही।
आज के इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल, थानाध्यक्ष कोठीभार, भाजपा नेता प्रमोद जायसवाल सहित समस्त पुलिस स्टाफ गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!