के बी कॉलेज बेरमो मे चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

बेरमो से! धीरज प्रसाद बरनवाल की खास रिपोर्ट!

 

बोकारो अनुुमंंडल के अंतर्गत आज दिनांक २५ जुलाई २०२३ को के बी कालेज बेरमो एवम अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय बेरमो के संयुक्त तत्वावधान मे कालेज प्रांगण मे मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा की अध्यक्षता मे किया गया।

प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण हेतु मतदाताओं मे जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग सोच विचारक करनी चाहिए। निष्पछ व उत्कृष्ट समाज निर्माण की रूपरेखा मतदाताओं पर निर्भर करती है। प्राचार्य ने कहा कि छात्र छात्रा शिक्षक कर्मचारियों को मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने व स्वयं मताधिकार का प्रयोग करने पर बल दी।

अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय बेरमो तेनुघाट के एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सतेंद्र नारायण पासवान ने कहा कि शसक्त राष्ट्र निर्माण मे मतदान की मुख्य भूमिका है। मतदान किसी के प्रभाव मे न आकर बल्कि अपने स्व विवेक के आधार पर सही के पक्ष मे मतदान करें एवम उत्कृष्ट लोकतंत्र का निमार्ण करें। आगामी विधानसभा निर्वाचन होना है जिसमें ज़िले के सभी मतदाताओं से अपना नाम मतदान सूची मे जुड़वाने की अपील की साथ ही नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को समझाया।

सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी चंचला सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान मे छात्र छात्राओं की भूमिका समाज निर्माण हेतु अति आवश्यक है।

अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर राम रतन प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ व समृद्ध राष्ट्र निमार्ण तभी विकसित होंगे जब मतदाताओं मे अपने मतों के प्रति जागरूकता रहेगी।

डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि युवाओं को निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन में आए योग्य प्रतिनिधियों का चयन करने पर बल दी।

डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि १८ वर्ष कि आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं से मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील युवा विद्यार्थियों के बीच रखी। लोकतंत्र मे अपने मत का सही प्रयोग करके अपनी पसंद कि सरकार बना सकते हैं जो आनेवाले समय मे देश का विकास कर सकें, इसके लिए हम अपने साथ साथ अपने परिवार को वोटर अवश्य बनाए।

अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे और युवाओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मे मौके पर प्रो लक्ष्मी नारायण रॉय, प्रो गोपाल प्रजापति,डा आर पी सिंह, डा नीला पूर्णिमा तिर्की, प्रो मनोहर मांझी, डा वासुदेव प्रजापति, डा व्यास कुमार, प्रो अमित कुमार रवि, प्रो नितिन चेतन तिग्गा, प्रो साजन भारती, प्रो मधुरा केरकेट्टा, प्रो प्रसादी कुशवाहा , रविंद्र कुमार रॉय, दुर्गा पासवान, सदन राम, रवि कुमार यादविंदु, आदि कालेज परिवार की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!