डुलरिया में हुआ भव्य माहवारी स्वच्छता अभियान रैली एवं जागरूकता शिविर
संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा:– जिले के विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत डुलारिया द्वारा आयोजित माहवारी स्वच्छता अभियान रैली का आयोजन किया गया जिसमें सरोजदेवी फाउंडेशन भीलवाड़ा की श्रीमति निर्मला उनके के साथ सैकड़ो की तादाद में ग्रामवासी, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिक्षक शिक्षिकाएं व महिला समूह सम्मिलित हुए। रैली पश्चात मंचीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
जिस में सर्वप्रथम राष्ट्रगान पश्चात अतिथियो को पुष्पहार व पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमति उके द्वारा बताया गया कि सरोज देवी फाउंडेशन द्वारा पूरे भारत में बालिकाओं, महिलाओं के स्वास्थ्य रक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह हाईजीन कैम्पेन किये जा रहे हे जिसका उद्देश्य महिलाओं की सभी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर स्वच्छ स्वस्थ्य व उन्नत राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना है। क्योंकि अगर घर की महिलाएं स्वस्थ होगी तो पूरा परिवार और देश स्वस्थ होगा अतः गांव-शहर की हर नारी रहे जागरुक इस मौके पर सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण महिलाए एवं पुरुष शामिल रहे