धौलपुर में बार एसोसिएशन धौलपुर द्वारा अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ वकीलों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

धौलपुर में बार एसोसिएशन धौलपुर द्वारा अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के खिलाफ वकीलों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन धौलपुर के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल के नेतृत्व में कचहरी परिसर में रैली निकाली तथा बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की और विरोधस्वरूप आज शुक्रवार को सांकेतिक रूप से न्यायिक कार्यों का स्वैच्छिक कार्य स्थगन रखा गया बिल को लेकर वकीलों का कहना है कि यह बिल उनके हितों के विरुद्ध है और उनके मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। इस विरोध प्रदर्शन और रैली में बार एसोसिएशन धौलपुर के अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल के साथ साथ बार एसोसिएशन बाड़ी के अध्यक्ष मुकेश कौशिक बार एसोसिएशन बसेड़ी के अध्यक्ष सुखराम परमार व बार एसोसिएशन राजाखेड़ा के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा भी विरोध रैली में शामिल हुए और इस विरोध प्रदर्शन में बार एसोसिएशन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्यों एवं अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने सरकार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और बिल को वापस लेने की मांग की है