नए साल में घूसखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का रंगे हाथों पकड़ो अभियान जारी है

नए साल में घूसखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का रंगे हाथों पकड़ो अभियान जारी है

कोटा इटावा

आज एंटी करप्शन ब्यूरो कोटा को टीम ने घूसखोर हेड कांस्टेबल को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल नाहर सिंह ने पड़ोसी से झगड़े की रिपोर्ट पर परिवादी को जेल नहीं भेजने की एवज में मांगी थी।

एडीशनल एसपी एसीबी ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि परिवादी बनवारी लाल मीणा (32) ग्राम रनोदिया तहसील पीपल्दा, थाना इटावा निवासी ने 14 जनवरी को चौकी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि उसका पड़ोसी खेत मालिक हीरालाल से कहासुनी हुई थी।
जिस पर हीरालाल ने इटावा थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। मामले की जांच इटावा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल नाहर सिंह के पास थी।
नाहर सिंह उसे मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।
और जेल नहीं भिजवाने व थाने में ही जमानत करवाने की एवज में 15 हजार की रिश्वत मांगी। 12 जनवरी को नाहर सिंह ने 8 हजार की रिश्वत ली।
बाकी 7 हजार लेकर आने को कहा।

शिकायत पर ACB ने सत्यापन करवाया।
सत्यापन के दौरान आरोपी कांस्टेबल ने रिश्वत मांगी। जिसके बाद आज ACB की टीम ने ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी हेड कांस्टेबल को 7 हजार की रिश्वत लेते दबोचा। रिश्वत की रकम आरोपी के कोर्ट से मिली। कार्रवाई में डीएसपी हर्षराज सिंह खेरड़ा, नरेंद्र कुमार सीआई, दिलीप सिंह, भरत सिंह, नरेंद्र सिंह,गजराज सिंह, मोहम्मद खालिक देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

🖋️कोटा ब्यूरो चीफ मुकेश गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!