पाटन में कस्तूरबा स्कूल की अकाउंटेंट ने लगाई फांसी, अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई मौत

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

पाटन में कस्तूरबा स्कूल की अकाउंटेंट ने लगाई फांसी, अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई मौत

वार्डन से विवाद के बाद थी मानसिक तनाव में चल रही थी अकाउंटेंट

: पलामू जिले पाटन के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बुधवार को स्कूल की अकाउंटेंट ने फांसी लगा ली। अस्पताल ले जाने के दौरान उन्हें रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है कि स्कूल की अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी ने स्कूल कैंपस के शिक्षक क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल जब्त कर लिया है। प्रियंका की पोस्टिंग सिर्फ सात महीने पहले ही इस स्कूल में हुई थी। जिला शिक्षा अधीक्षक सौरव प्रकाश ने जांच के क्रम में पाया कि वार्डन सुषमा कुमारी और अकाउंटेंट प्रियंका के रिश्ते सही नहीं थे। दोनों के बीच विवाद था। इस कारण अकाउंटेंट मानसिक तनाव में रहती थी। प्रियंका की शादी पांच साल पहले कंचन कुमार रजक से हुई थी। उनका ससुराल छतरपुर थाना क्षेत्र के सड़मा गांव में है। वह तीन साल की एक बेटी की मां थी। वह मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती थी। प्रियंका का मायके गढ़वा जिले के कांडी थानाक्षेत्र के जयनगरा में है। वहीं, पति रांची में रोजगार सेवक है। बुधवार को प्रियंका 11 बजे के बाद स्कूल पहुंची और क्वार्टर में चली गई। दोपहर करीब 12 बजे उनके पति का फोन स्कूल के गार्ड के पास आया। पति ने बताया कि प्रियंका फोन नहीं उठा रही हैं। गार्ड जब क्वार्टर में पहुंचा तो दरवाजा और खिड़की अंदर से बंद थी। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। वार्डन सुषमा कुमारी और अन्य शिक्षकों को बुलाया गया। एक घंटे की कोशिश के बाद एक मिस्त्री को बुलाया गया। मिस्त्री ने कटर मशीन से खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया तो प्रियंका को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उस समय प्रियंका की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी के परिजनों ने बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिप्रसाद ठाकुर ने उन्हें 18 फरवरी 2025 को स्पष्टीकरण निकाला था। अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी को 19 फरवरी को स्पष्टीकरण का जवाब देना था। बताया जाता है कि स्कूल की वार्डन सुषमा कुमारी और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिप्रसाद ठाकुर की मिलीभगत से स्कूल में बड़े पैमाने पर गलत काम होता था। जिसे अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी विरोध करती थी। यही कारण है कि वार्डन सुषमा कुमारी और अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी के रिश्ते ठीक नहीं चल रहा था। पर्सनल बताया कि वार्डन सुषमा कुमारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिप्रसाद ठाकुर से मिलकर बार-बार किसी न किसी मामले में स्पष्टीकरण उन्हें निकाल दिया जाता था। जिसे लेकर अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी काफी तनाव में चल रही थी। कहा जा रहा है कि जानबूझकर वार्डन और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा अकाउंटेंट को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा था। जिला शिक्षा अधीक्षक सौरव प्रकाश ने बताया कि जांच के क्रम में पता लगा है कि वार्डन सुषमा कुमारी और एकाउंटेंट प्रियंका के रिश्ते सही नहीं थे। दोनों के बीच विवाद था। इस कारण अकाउंटेंट मानसिक तनाव में रहती थी। इसी तनाव में उसने फांसी लगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!