प्रेस विज्ञप्ति थाना मोतीपुर पुलिस जनपद बहराइच थाना मोतीपुर जनपद बहराइच संयुक्त टीम (पुलिस व एस0एस0बी0) द्वारा 40 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 40 लाख रुपये)व एक अदद मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दिनांकः 14.01.22
मु0अ0सं0- 26/2022 धारा 8/20 NDPS Act
थाना- मोतीपुर, जनपद बहराइच
विवरण- पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे सघन चेकिंग हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा के निर्देशन में दिनांक 13.01.22 को थानाध्यक्ष मोतीपुर के कुशल नेतृत्व में संयुक्त टीम (पुलिस व एस0एस0बी0) द्वारा बलईगांव के पास से संदिग्ध वाहन / व्यक्ति की सघन चेंकिग के दौरान समय 18.00 बजे गुलाम शाबरी पुत्र शमशाद नि0 बलईगांव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 40 लाख रुपये) व एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 26/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है तथा मोटर साइकिल UP40 X 0772 को अन्तर्गत धारा 207 MV Act के तहत सीज किया गया।
अभियुक्त का नाम पताः-
1.गुलाम शाबरी पुत्र शमशाद उम्र 27 वर्ष नि0 बलईगांव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच।
गिरफ्तारी टीमः-
1.थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह
2.उ0नि0 श्री अखिलेश पाण्डेय
3.हे0का0 जान मोहम्मद
4.हे0का0 रवि शंकर पाण्डेय
5.मय एस0एस0बी0 टीम
बहराइच से जिला संवाददाता अजीत कुमार