बैतूल में छात्रा से गैंगरेप:नाबालिग सहित तीन रेपिस्ट गिरफ्तार, दुष्कर्म करने के बाद महाराष्ट्र भाग गए थे

बैतूल में छात्रा से गैंगरेप:नाबालिग सहित तीन रेपिस्ट गिरफ्तार, दुष्कर्म करने के बाद महाराष्ट्र भाग गए थे

बैतूल एक घंटा पहले
काॅलेज छात्रा से गैंगरेप के आरोप में चिचोली पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुष्कर्म के बाद महाराष्ट्र के अमरावती भाग गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गांव में आक्रोश है, यहां समाज की पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई। चिचोली टीआई अजय सोनी के मुताबिक शिवम, गुलशन और एक नाबालिग को अमरावती (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार और बाइक बरामद कर ली गई है।
जंगल में किया गैंगरेप
छात्रा की पहचान घटना के 10 दिन पहले शिवम से बैतूल में हुई थी। यहां मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। बातचीत शुरू हुई तो धार्मिक स्थल घूमने का प्लान बना। 24 दिसंबर को शिवम साथियों के साथ लड़की के गांव पहुंच गया। यहां पर उन्होंने लड़की को जंगल घुमाने का कहा। वे उसे नान्दा के जंगल ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटी छात्रा ने मां को बताया, इसके बाद वो थाने पहुंची।
R9 भारत
जिला ब्यूरो चीफ रहमत अली
बैतूल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!