*मजदूरों का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह

इटावा कोटा👆👆

इटावा से भवानी शंकर राठौर की विशेष रिपोर्ट

*मजदूरों का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह
—————————————-*
संयुक्त मजदूर यूनियन शाखा इटावा के तत्वाधान में राजस्थान पल्लेदार मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जोधराज गुर्जर की अध्यक्षता में आज दिनांक 2 जनवरी 2022 रविवार को अंबेडकर भवन बाईपास रोड इटावा में नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिस के मुख्य अतिथि रामायण जी मीणा विधायक ने कहां की मैं कोई सी भी ट्रेड यूनियन का सदस्य मेरा मजदूर भाई हो मैं उनकी समस्याओं का निस्तारण करूंगा साथ सरकार के द्वारा मजदूरों के लिए अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजना चल रही हैं उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें तथा सरकार ने प्रशासन आपके संग शिविर लगाकर पट्टे वितरित कर रहे हैं इनमें आप अपना आवेदन फार्म जमा कराओ पट्टे मिलेंगे सम्सत मजदूरों की समस्या सुनी और निस्तारण का आश्वासन दीया तथा यूनियन के महामंत्री उमा शंकर बैरवा ने मजदूरों की समस्याओं को विधायक साहब को सामने अपने उद्बोधन में बताएं कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल 25 माह से बंद पड़ा है शीघ्र चालू कराया जाए जिससे गरीबों मजदूरों को गेहूं मिल सके ,मजदूर की बेटी को आत्म निर्भर बनने के लिए ₹55000 की राशि जो दी जाती है व 2018-2019 से बंद कर रखी है उनको भी शीघ्र चालू करा जाऐ तथा साथ नरेगा के अंदर काम करने वाले मजदूर को जो मजदूर कार्ड बना है उनका पोर्टल 2016 से बंद कर रखा है उनको शीघ्र चालू कराया जाए तथा कृषि व सवाईचक भूमि में पट्टे नहीं मिल रहे हैं इस संबंध में बात रखी तथा जो गत समय वर्षा के कारण मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए उनको मकानों के कोई राशि नहीं मिली है इसी प्रकार 17 सितंबर 2019 में जो बाढ़ आई थी उनका भी आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है विशिष्ट अतिथि-पहलाद महावर आजाद हिंद बिल्डिंग वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष
2 इब्राहिम भाई वेल्डिंग वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष
3. रामस्वरूप मीणा पूर्व पुलिस अधीक्षक
4 शहजाद दीवान नगर अध्यक्ष इटावा
5, देव परिहार राष्ट्रीय खाद्य समिति सदस्य
6 सीताराम जी मीणा
मजदूर यूनियन के सभी सदस्यों ने अतिथियों का माला साफा बेच लगाकर स्वागत किया इस अवसर पर मोरपाल कुशवाह राजेंद्र महावर मुकेश भारती शंभू दयाल रामदेव बेरवा सुग्रीव बेरवा उलूमुद्दीन बजरंग लाल रामलाल रामकिशन मुकेश भारती भाई उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!