आज दिनांक 6/9/23(बुधवार) को माउंट लिट्रा जी विद्यालय, बामपाली, आरा के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय निदेशक श्री श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा श्रीमती सुचिता जैन,प्राचार्य श्री देवसी एम, उपप्राचार्य श्री साईं प्रसाद, प्रधानाध्यापक श्री रत्नेश चौबे, शिक्षक गण और छात्र गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रार्थना और श्री कृष्ण भजन से हुई। बच्चों ने अपने नृत्य- संगीत और कविता द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। जूनियर केजी के बच्चों द्वारा श्री कृष्णा और राधा की वेशभूषा में किए गए रैंप वॉक ने सबका मनमोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सबके मंगल स्वास्थ्य की कामना की,
तो वही प्राचार्य ने भी सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए श्री कृष्ण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और सदा धर्म के मार्ग पर चलने को कहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही- हांडी रहा ।पूरा विद्यालय प्रांगण श्री कृष्ण की भक्ति में रंग कर कृष्णमय हो गया।