औरंगाबाद मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने समाज सुधार यात्रा के कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन के मैदान में बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन संघर्ष समिति के संयोजक मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में इस रेल लाइन मैं अति शीघ्र कार्य करने के लिए नारेबाजी करते हुए लोगों ने मांग किया कि अरवल औरंगाबाद को पटना बिहटा से रेल मार्ग से जोड़ा जाए, आपको बताते चलें कि 1980 से आज तक इस क्षेत्र की जनता रेल मार्ग से जोड़ने का मांग करते रहिए 2007 में तत्कालीन रेल मंत्री श्री लालू प्रसाद पालीगंज के खेल मैदान में इस रेल परियोजना का शिलान्यास भी किया था। रेलवे संघर्ष समिति के लोगों का कहना है
कि 2004 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब रेल मंत्री थे तो अरवल एवं औरंगाबाद की जनसभाओं में इससे रेल परियोजना को पूरा करने का वादा किया था लेकिन आज तक यह जुमला ही रह गया रेलवे संघर्ष समिति के लोगों का कहना है कि अभी बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं भारत में दोनों जगह नीतीश कुमार एवं नरेंद्र मोदी की सरकार अगर मुख्यमंत्री चाहे तो यह रेल परियोजना अति शीघ्र कार्य चालू किया जा सकता है मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने कहा कि आज 10 वर्षों से आंदोलन करते हुए दिल्ली के जंतर मंतर और रेल भवन पर भी आंदोलन एवं संघर्ष करते आ रहा हूं लेकिन पता नहीं मगध प्रमंडल के सभी जिलों के साथ उपेक्षित रवैया क्यों सरकार अपना रही है देश के ताकतवर रेल मंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद एवं रामविलास पासवान हुए लेकिन क्या कारण है कि यह औरंगाबाद अरवल एवं पटना के लोग आज तक बिहार अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन में राशि नहीं दी गई इसीलिए जन आंदोलन समिति के द्वारा लगातार आंदोलन संघर्ष का रास्ता अख्तियार करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने हेतु हम लोगों ने नारा लगाते हुए पुलिस लाइन पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से औरंगाबाद की जनता यह मांग करती है कि अति शीघ्र औरंगाबाद रेलवे लाइन में काम लगाया जाए।