ब्यूरो रिपोर्ट पलामू झारखंड
मेदिनीनगर शहर के ह्रदय स्थल राजेन्द्र चौक में रद्दी जलाकर भीषण ठंड का मुकाबला कर रहे हैं मजबूर लोग,जिला, अनुमंडल व नगर निगम प्रशासन हृदयहीनता का शिकार: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
——————————————
3 जनवरी 2022, मेदिनीनगर
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर सरकारी खर्चे पर मेदिनीनगर के व्यस्ततम चौक-चौराहों पर भीषण ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था नहीं कराने के लिए जिला,अनुमंडल व नगर निगम प्रशासन की कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए प्रशासनिक महकमें को ह्दयहीन, संवेदनहीन, अमानवीय व निष्ठूर करार दिया है।
जारी बयान में उन्होंने आज शाम 6:00 बजे स्थानीय राजेन्द्र चौक(छ:मुहान चौक)पर भीषण ठंड के बीच आम दुकानदारों,ठेला-खोमचावाले गरीबों द्वारा रद्दी कुट-कार्टून जलाकर आग तापते लोगों के बीच पहूंचकर उनके दर्द को जानने का प्रयास किया।उक्त अवसर पर अपनी बात को रखते हुए गरीबों ने कहा कि दिन प्रतिदिन लूढ़कते पारा के बीच ठंड का मुकाबला मुश्किल हो गया है, लेकिन एसी कमरों में रहनेवाले नौकरशाह व राजनेताओं ने हम गरीबों की परेशानियों से मुंह मोड़ लिया है,जो गंभीर चिंता का विषय है।
बयान के अंत में जेकेएम संस्थापक ने कहा है कि इस कड़कड़ाती ठंड में अगर गरीबों की मौत ठंड से होती है तो जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आन्दोलन छेड़ दिया जाएगा।हम जिले के उपायुक्त से पलामू के तमाम शहरी,अर्द्ध शहरी क्षेत्र,प्रखण्ड मुख्यालयों समेत तमाम गांवों व कस्बों में अलाव जलाने व कम्बल वितरण की व्यवस्था कराने का निर्देश देने की मांग करते हैं।
जारीकर्ता
शत्रुघ्न कुमार शत्रु
केन्द्रीय अध्यक्ष
झारखण्ड क्रांति मंच