R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पाण्डेय
मोरवा पुलिस की मुस्तैदी के कारण कोयला चोरी कर लेकर जा रहे वाहन के साथ तीन धराये
मोरवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी का कोयला लेकर जा रहे कोल वाहन को किया जप्त एवं तीन लोगों को किया गिरफ्तार जिसमे एक स्थानीय भी
पुलिस के अनुसार ये लोग कोयला वहन कर रहे वाहनों से सेटिंग कर के कोयला संग्रह करते थे और फिर उस कोयले को चोरी चुपके ले जाकर बनारस में बेच दिया करते थे ।
इस बार भी इनका प्लान यही था लेकिन पुलिस ने इन्हें बनारस मंडी के जगह जेल का रास्ता दिखा दिया
इस बार भी ये लोग कोयले को लेकर निकल ही रहे थे लेकिन मोरवा पुलिस ने इनके मकसद पर पानी फेर दिया और धर दोबचा मोरवा पुलिस की इस मुस्तैदी के कारण इनकी चोरी पकड़ी गई एवं इनके मंसूबो पर पानी फिर गया।