सादर प्रकाश नार्थ
राजस्थान की सरकार दलितों महिलाओं और वंचितों को सुरक्षा देने में असफल रही है।
सतीश पूनिया
गैंगरेप, महिला अत्याचार के ऐसे विभत्स कांड को देखते हुए गृह मंत्री होने के नाते अशोक गहलोत पूर्ण रूप से जिम्मेदार।
सतीश पूनिया
जयपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अलवर में हुए निर्भया कांड को लेकर पूर्व में हुए आंदोलन के समय पहले ही राज्य सरकार को चेतावनी दी गई थी कि यदि 2 दिन में अलवर गैंगरेप के आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो भाजपा द्वारा बडे आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके चलते आज भाजपा जयपुर शहर द्वारा शहर के 33 मंडलों और राजस्थान के 1100 मंडलों में कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार के खिलाफ कहीं पर पुतला दहन विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा 3 वर्षों में जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार है अपराधो की गति बढ़ती ही जा रही है।
जिस राज्य में पूर्ण रूप से शांति रहती थी उसको राज्य की गहलोत सरकार ने अपराधों की राजधानी बना दिया है।
पूनिया ने कहा ऐसा कांड सिर्फ अलवर में ही नहीं बल्कि कई जगह, कई जिलों में उदयपुर, जालौर, भीलवाड़ा और अन्य कई बार दर्ज किए गए हैं।
शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा आखिरकार फाइनली राज्य की कांग्रेस सरकार फेल हो गई है।
मुख्यमंत्री जी यदि आपसे गृह मंत्री का पद नहीं संभलता है तो इस्तीफा दे दीजिए।
भाजपा जयपुर शहर मीडिया सुमित श्रीमाल ने बताया अलवर में हुए गैंगरेप को लेकर भाजपा जयपुर शहर के 33 मंडलों में हुआ विरोध प्रदर्शन में भाजपा के सभी मोर्चे शामिल हुए. जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा भी साथ रहा। प्रदर्शन के दौरान हाथों में काली पट्टियां बांधकर और हाथों में स्लेट पट्टी लेकर जिन पर सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए थे।
साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई जिसमें गहलोत सरकार मुर्दाबाद, गहलोत सरकार होश में आओ, महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान जैसे कई नारे लगाए गए।