राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी के सड़क निर्माण में दिख रही लापरवाही

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी के सड़क निर्माण में दिख रही लापरवाही
* कोरबा-चांपा मार्ग में ट्रेलर पर गिरा आरई वाल पैनल
* बड़ी दुर्घटना से बचा ट्रेलर चालक

कोरबा//कोरबा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी कोरबा
कोरबा-उरगा-चांपा का निर्माण कार्य कर रही एक निजी ठेका कंपनी पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप आमजन द्वारा लगाया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन अंडरपास ब्रिज का आरई वाल पैनल अचानक ट्रेलर के केबिन ऊपर जा गिरा। जिससे ट्रेलर का केबिन पूरी तरह तहस-नहस हो गया। सबसे ज्यादा क्षति सहचालक साइड में हुआ, उक्त घटना का सुखद पहलू यह रहा कि सौभाग्य से गाड़ी में सहचालक नहीं था, वरना निश्चित ही जनहानि हो सकती थी।। जहाँ पर ब्रिज का बड़ा आरई वाल पैनल ट्रेलर के ऊपर गिरा स मार्ग पर चौबीसों घंटे सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता रहता है। अगर यह आरई वाल पैनल कार या मोटरसाइकिल वालों पर गिर जाता तो निश्चित ही कई लोग काल-कलवित हो जाते। पूर्व में भी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तकनीकी व सुरक्षा मानकों की अनदेखी, अनियमितता के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। पूर्व में भी इस मार्ग में हुई घटनाओं में आधा दर्जन लोग काल के गाल में समा चुके हैं। बावजूद इसके निजी ठेका कंपनी पर कोई विशेष बड़ी कार्यवाही नहीं की गई।ऐसा लगता हैं जिससे निजी ठेका कंपनी के हौसले बढ़ने लगे हैं। उक्त दुर्घटना पश्चात ग्राम बरपाली वासियों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप हैं की नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माणाधीन अंडर पास ब्रिज के कार्य में निजी ठेका कंपनी ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया है। ऊपरी हिस्से में कार्य प्रगतिरत है और नीचे में यातायात सुचारू रखा गया है। सुरक्षा नियमों के अनदेखी करते हुए यातायात नीचे में चालू कर दिया गया है, जिसकी जरूरत नहीं थी। उस स्थल को सेफ्टी रिबन लगाकर घेरना था। नियमानुसार नीचे जिस स्थान पर कार्य प्रगतिरत है उसके नीचे कभी भी आवागमन शुरू नहीं किया जा सकता है, बल्कि वहां लाल झंडा और सेफ्टी रिबन लगाकर घेरा किया जाना चाहिए था। इस तरह से सुरक्षा नियमों का खुला मजाक विगत एक पखवाड़े से किया जा रहा हैं। हाल ही में फर्म पैनल ब्लॉक बढ़ा रहा था हाइड्रा क्रेन लगा हुआ था और नीचे आवागमन चालू था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!